विद्या निकेतन स्कूल में आजादी का जश्न उमंग और उत्साह के साथ’

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्या निकेतन स्कूल के बच्चों ने स्वाधीनता दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष द्वारा झंडारोहण किया गया। इस मौके पर कहा कि देश के विकास के लिए बच्चों का सुसंस्कृत होना देश भक्ति का भाव होना देश का अच्छा नागरिक बना बेहद आवश्यक है।
इनरव्हील क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा बनाकर कंपटीशन में बड़े उत्साह से भाग लिया विभिन्न देश भक्ति प्रस्तुतियां दी गई। मंथ कोऑर्डिनेटर कमला जैन निराली जैन बृजराज राठौर ने कहा कि बच्चों ने अपने हाथों से बने तिरंगे को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। बच्चों को इस मौके पर प्रभावना में वितरित की गई। इनरव्हील क्लब के कई गणमान्य सदस्य माया कुंभट सुंदरी छतवानी बबिता जैन यशवंत भंसाली अंजू माहेश्वरी सुनैना जैन निशा अग्रवाल चंद्रकला कोठारी निराली जैन आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!