फतहनगर। तहसील के सालेरा खुर्द स्थित समिधा बाल गृह में गुरूवार को अधिवक्ता प्रेमसिंह मेहता बड़ीसादड़ी के मुख्य आतिथ्य में सुधर्म जैन श्रावक संघ मेवाड़ शाखा मावली द्वारा निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया गया। बच्चों को भोज करवाया गया। नन्हें निराश्रित बालकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर मावली सुधर्म जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल,मंत्री राजेन्द्र खटवड़,कोषाध्यक्ष दिनेश पगारिया,संरक्षक नक्षत्रमल पगारिया,सुभाष खटवड़,रणजीत खटवड़,राकेश सरूपरिया व ओम प्रकाश खटवड़ आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छ दिवाली शुद्ध दिवाली 2023 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फतहनगरं भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत गुरुवार को नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ द्वारा अनेक स्थानों पर स्वच्छ दिवाली शुद्ध दिवाली“में शपथ दिलाई गयी। रंगोली बनाकर, स्कूल तथा कॉलेज परिसर में कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों में “स्वच्छ दिवाली शुद्ध दिवाली” को लेकर सभी नागरिकों से स्वच्छ दिवाली शुद्ध दिवाली मनाने का अनुरोध किया गया। नगरपालिका स्वच्छ भारत मिशन की एमआईएस इंजिनियर नेहा माहेश्वरी द्वारा बताया गया कि नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्णगोपाल माली ने विडियो के माध्यम से इस अभियान के उदेश्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होने दीपावली पर्यावरण अनुकूल मनाने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि अपने शहर में साफ सफाई को प्राथमिकता देने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करके अन्य विकल्प का उपयोग करने, वोकल फॉर लोकल एवं लोकल वेस्ट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जैसे कई बिन्दुओ पर प्रकाश डाल कर सभी नगरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध दिवाली मनाने का संकेत दिया गया।
