मतदाता सूचियों को आधार से लिंक करने का अभियान
लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ सहायक हितेश बुनकर निलंबितवोटर लिस्ट और आधार की लिंकिंग अभियान को लेकर प्रशासन हुआ सख्तउदयपुर 23 अगस्त। एडीएम (शहर) प्रभा गौतम ने वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने के अभियान में कम प्रोग्रेस और लापरवाही पर मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के कनिष्ठ सहायक हितेश बुनकर को निलंबित कर दिया है।एडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों में वर्तमान पंजीकृत मतदाताओं के आधार संख्या को फार्म 6 बी में एकत्र करने के संबन्ध में भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा समय समय पर निर्देश जारी किये गए हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आधार…
