Pratapgrah News

स्वीप लक्ष्य की प्राप्ति पर दिए प्रशंसा पत्र 

स्वीप लक्ष्य की प्राप्ति पर दिए प्रशंसा पत्र 

प्रतापगढ़,8 दिसम्बर। विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम के तहत धरियावद विधानसभा क्षेत्र में स्वीप लक्ष्य के मुकाबले शत प्रतिशत या उससे अधिक की उपलब्धि प्राप्त करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धरियावद द्वारा प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। साथ ही जिस बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 25% से कम उपलब्धि प्राप्त की गई थी उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा और कार्यक्रम के अंत तक शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए पाबंद किया।उन्होंने बताया की क्षेत्र में कुल 2915 दिव्यांग मतदाता हैं जिसमें से 2577  को मतदाता सूची में मार्क कर दिया गया है।
Read More
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 8 को-धरियावद में जिला कलक्टर करेंगे जनसुनवाई

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 8 को-धरियावद में जिला कलक्टर करेंगे जनसुनवाई

प्रतापगढ़ 07 दिसम्बर। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव के निर्देषानुसार द्वितीय गुरूवार 8 दिसम्बर को प्रातः 11 से 02 बजे तक उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई संबंधित पंचायत समिति में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित होगी। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने आदेष जारी कर धरियावद उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को आवष्यक रूप से भाग लेने के निर्देष प्रदान करें व जहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारी न हो वहां पर जिला स्तरीय अधिकारी आवष्यक रूप से भाग ले। धरियावद जनसुनवाई मंे जिला…
Read More
जिला कलक्टर ने किया पंचायतों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया पंचायतों का किया निरीक्षण

विद्यालय के संसाधनों का समुचित उपयोग हो-जिला कलक्टर प्रतापगढ़,6 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने अरनोद के मोहड़ा, नागदी, अचनेरा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मोहेड़ा में उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर वहां विद्यालय परिसर के पास स्थित बिजली की लाइन हटाने, विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों की चार दीवारी बनवाने व संसाधनों का सही ढंग से उपयोग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया की विद्यालय में पोषण वाटिका का कार्य चल रहा है ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्होंने नागदी में जनजाति विभाग के छात्रावास में खाने की गुणवत्ता व अन्य सुविधाओं…
Read More
जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी मतदान की प्रेरणा

जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी मतदान की प्रेरणा

प्रतापगढ़, 5 दिसम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा के स्काउट एसपीसी और एनएसएस के छात्रों के द्वारा 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष आयु के मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम कोठारी ने बताया कि विद्यालय के करीब 300 छात्राओं ने रैली में भाग लिया एवं 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर शनिवार के दिन उन ग्रामीणों को  जिनकी उम्र 17 वर्ष से अधिक और 18 की हो गयी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रदर्शन के दौरान प्रभारी किरणबाला रावत, मनोज कुमार, जमनालाल मेघवाल, तहसीलदार सतीश पाटीदार और बीएलओ सुपरवाइजर…
Read More
अमृता हाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजनहाट मेले में 11 लाख की बिक्री

अमृता हाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजनहाट मेले में 11 लाख की बिक्री

अमृता हाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, हाट मेले में 11 लाख की बिक्री हुई प्रतापगढ़,5 दिसम्बर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के लिये जिला स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. नेहा माथुर ने बताया की आयोजन के चौथे दिन लगभग 11 लाख की बिक्री हुई है। लोगों ने गर्म कपड़ो, कुर्तियों, धनुष-बाण और अन्य उत्पादों के प्रति उत्साह दिखाया। चौथे दिन की सध्या पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरमण्डल, केजीबीवी विद्यालय  अचलपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय साकरिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झांसड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़…
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला 

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला 

दिव्यांगजनों के हितार्थ स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आए-जिला कलक्टर प्रतापगढ़, 02 दिसम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रषासन एवं स्वयं सेवी संस्था साईटसेवर्स एवं सृष्टि सेवा समिति के तत्वावधान में आज शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में कार्यषाला का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने कार्यषाला को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन के हितार्थ के लिए स्वयं सेवी संस्था आगे आएं एवं सार्वजनिक भवनों में उनके लिए रैंप की आवष्यक रूप से व्यवस्था हो, उनको आर्थिक दृष्टी से सबल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।  उन्होंने क्षेत्र…
Read More
जिला कलक्टर की आमजन से अपील-मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं :कलक्टर

जिला कलक्टर की आमजन से अपील-मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं :कलक्टर

प्रतापगढ़,3 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक नागरिक की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर  डॉ. इन्द्रजीत यादव ने अपील की कि  जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है व मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तो वह  स्वयं ही आसानी से अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है अथवा अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते है। उन्होने सम्बंधित अधिकारियों से स्वीप  के लक्ष्यों को पूरा करने को कहा।…
Read More
छात्राओं को कराया भ्रमण

छात्राओं को कराया भ्रमण

प्रतापगढ़, एक दिसम्बर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में समाज उपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। शिविर प्रभारी रामकन्या कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के चौथे दिन कक्षा 9 एवं 10 की कुल 222 छात्राओं को दीपेशवर मंदिर भ्रमण पर ले जाया गया, जहां दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में छात्राओं ने अंताक्षरी, ड्रम सिराज आदि खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही प्रेरक प्रसंग व धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। छात्राओं को ऐतिहासिक स्थल की जानकारी दी गई तथा इसकी भव्यता एवं प्राचीनता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं द्वारा…
Read More
जी-20 शेरपा बैठक-संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर कलक्टर ने लगाया प्रतिबंध

जी-20 शेरपा बैठक-संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर कलक्टर ने लगाया प्रतिबंध

उदयपुर, 30 नवंबर। उदयपुर जिले में आगामी 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक प्रस्तावित जी-20 शेरपा की बैठकों के आयोजन के तहत देश-विदेश के विशिष्ट व अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) ताराचंद मीणा ने संबंधित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेशानुसार अतिविशिष्ट जनों की मौजूदगी में आयोजित बैठकों की संवदेनशीलता देखते हुए तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने  उदयपुर शहर में होटल फतह प्रकाश, होटल लीला, उदयविलास जेटी, होटल लेक पैलेस व शिल्पग्राम के आस-पास के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में…
Read More
जिला कलक्टर ने अमृता हाट मेले को लेकर रथ को दिखाई हरी झण्डी

जिला कलक्टर ने अमृता हाट मेले को लेकर रथ को दिखाई हरी झण्डी

स्थानीय एकल महिला भी लगा सकेंगी मेले में स्टाल प्रतापगढ़, 30 नवम्बर। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बुधवार को मिनी सचिवालय से अमृता हाट मेले को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी क्षेत्र में घुमकर व्यापक-प्रचार प्रसार करेंगा। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेषक नेहा माथुर व महिला अधिकारिता विभाग के सुपरवाईजर त्रिलोकराज सिंह सिसौदिया सहित विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेषक ने बताया कि जिला प्रषासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अमृता हाट मेले में महिला स्वयं…
Read More
error: Content is protected !!