डूंगरपुर 19 मई . जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल पर काम करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के भांगला घाट निवासी किशन पिता नगा राम कलाल ने होटल मालिक के भतीजे से 2 दिन की छुट्टी लेने की बात की, लेकिन किसी बात को लेकर होटल मालिक के भतीजे ने किशन के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि होटल मालिक के भतीजे ने उसे रातभर कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारपीट की। जिससे पीड़ित को कई जगह चोटे आई है। सुबह किसी कर्मचारी द्वारा गेट खोलने के बाद पीडित किसी तरह बचकर बाहर निकला और ट्रक में बैठकर अपनी बहन के घर पहुंचा। और घटना बताई। उसके बाद रविवार बिछीवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक होटल पर काम करने वाले व्यक्ति से हॉटल मालिक के भतीजे ने की मारपीट, मामला दर्ज
