प्रतीक जैन
बावलवाड़ा पुलिस द्वारा वांछित शेष एक विधि से संघर्षरत बालक डिटेन
खेरवाड़ा, तहसील के थाना बावलवाडा में दिनांक 16.04.2025 को अर्जुन लाल लुणात पिता मगनलाल निवासी उपली सीगरी, लुनात फला पुलिस थाना फलासिया ने प्रकरण दर्ज कराया था कि दिनांक 15.04.2025 को वह व उसके साथ बाबुलाल पिता वत्तु डूंगरपुर से मजदूरी कर वापस मोटरसाईकिल से घर आ रहे थे। रास्ते में मगरा पंचायत भवन से आगे रोड के बीच दो मोटरसाईकिल खडी कर छः लोग मुँह बांध कर खडे थे। जिन्होने हमारा रास्ता रोका व एक व्यक्ति ने लोहे का बडा चाकू निकाला तो बाबूलाल मेौके से भाग गया। उसके बाद उन लोगो ने उसे पकड कर मारपीट करने लगे। चाकू से वार करने पर पीठ पर चोट लगने से वह नीचे गिर गया। उसके बाद उसकी पेन्ट की जेब से तीस हजार रूपये व पर्स जिसमें गाडी की तीन आरसी, वोटर आईडी,लाईसेन्स व मोटरसाईकिल तथा मोबाइल छीन लिया था।
बाइक सवार लोगो के साथ लूट करने व मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामला
बावलवाड़ा पुलिस द्वारा अनुसंधान के तहत पूर्व में दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल को त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार एवं दो नाबालिग को डिटेन किया गया था। पूछताछ के बाद एक अभियुक्त गिरफ्तारी में वांछित था। पुलिस द्वारा थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जारी अनुसंधान के दौरान मुखवीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर नाबालिग को उसके घर से डिटेन किया गया। डिटेन नाबालिग को पुलिस द्वारा उदयपुर पेश कर बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया। बताया जाता है कि वांछित आरोपी नाबालिग अपने घर से कहीं बाहर भागने की फिराक में था। नाबालिग को डिटेन करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राठौड़ के साथ सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान, कांस्टेबल अंकित , मयूर का योगदान रहा।
