महिला के साथ मारपीट :  मामला दर्ज 

खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के माल सुवेरी में सोमवार को एक महिला द्वारा मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया गया। प्रार्थी सावित्री देवी पत्नी कमलेश कुमार परमार जाति मीना परमार उम्र 35 वर्ष निवासी माल सुवेरी ने प्रकरण दर्ज कराया की पड़ोसी अशोक पुत्र शंकर तथा गणेश पुत्र कांतिलाल निवासी माल फला उपला ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए आए एवं उसके साथ मारपीट करने लगे। वह चिल्लाते हुए भागने लगी तो दोनों आरोपी ने पीछे भागते हुए रोक कर महिला के साथ लातों, मुक्को और पत्थरों से मारपीट की जिससे महिला के शरीर पर बाएं हाथ एवं छाती पर चोटे पहुंचने से वह घायल हो गई। थाना इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि  हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा विभिन्न धाराओं में सोमवार शाम को दर्ज प्रकरण के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!