युवती की मौत पर निजी हॉस्पिटल के खिलाफ मामला दर्ज

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित पारस हैल्थ हॉस्पिटल में पथरी के आॅपरेशन के बाद उपचार के दौरान नागालेंड की रहने वाली युवती की मौत पर परिजनों ने लापरवाहीपूर्वक इलाज का आरोप लगाते हुए भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आयड़ स्थित लेकसिटी मॉल में संचालित स्पॉ सेंटर में काम करने वाली पंक्तिया बोरवा नागालेंड हाल जैन हॉस्टल सुभाषनगर निवासी नाजिन ने पारस हैल्थ हॉस्पिटल के प्रबंधन के खिलाफ भूपालपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन खयोबेनी 31 पुत्री रोसिओ को पेट में दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां 15 अगस्त को उसका किडी में पथरी का आॅपरेशन किया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे 17 अगस्त को सुबह वेण्टीलेटर पर लिया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई लेकिन डॉक्टर ने 18 अगस्त शाम को उसे मृत घोषित किया। रिपोर्ट में हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही पूर्वक उपचार करने का आरोप लगाया। भूपालपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर शव का एमबी चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पुलिस अग्रिम अनुसंधान करेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!