एमबी हॉस्पिटल से चोरी हो रहीं परिजनों की गाड़ियां

अस्पताल प्रशासन सुस्त, चोर चुस्त
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में इलाज कराने आए लोगों की गाड़ियां पार्किंग से निरंतर गायब हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून की रात को सुरेश सुथार पुत्र चुन्नीलाल निवासी मुगाणा थाना कपासन चितौड़गढ़ अपनी मोटरसाइकिल लेकर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती अपनी मौसी को टिफिन देने आया था। रमेश ने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर पार्किंग में रात को मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। लेकिन सुबह आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। वहीं एक दूसरे मामले में लालाराम कुमावत पुत्र अंबालाल कुमावत द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली निवासी आसोटिया थाना कांकरोली राजसमंद की बोलेरो गाड़ी भी एमबी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। 10 जून को रामलाल के बेटे विष्णु कुमावत के अचानक बीमार होने से रात को करीब 12 से 1 बजे के बीच अपनी सिल्वर कलर की बोलेरो गाड़ी मोर्चरी व कॉटेज वार्ड के सामने की पार्किंग में खड़ी कर अपने बेटे के इलाज में व्यस्त हो गए। सुबह 5 बजे जाकर देखा तो उनके गाड़ी गायब मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

बस चालक से मारपीट के आरोपियों की जमानत रद्द
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए घटनाक्रम में अदालत ने मारपीट के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक बंसीलाल गवारिया ने बताया कि 9 जून 2016 को बाल्वी थाना बाघपुरा के रहने वाले आरोपी विकास पुत्र भैरूलाल, भंवरलाल पुत्र भैरूलाल, देवी लाल पुत्र अर्जुन तथा महेंद्र पुत्र रघुनाथ ने राजस्थान रोडवेज की बस नंबर RJ27 BP2900 को रुकवा कर उसके चालक बाबूलाल के साथ मारपीट की और चालक की जेब से 15 हजार रूपय छीनकर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में आरोपियों द्वारा प्रस्तुत की गई जमानत अर्जी पर विचार करते हुए अदालत ने उसे रद्द कर दिया।

वाहन के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): जिले के पानरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को करमचंद पुत्र भूरा जी कोटडा से गाड़ी चलाकर अपने घर लोहारी जा रहा था। रास्ते में लोहारी घाटा चढाई पर गाड़ी ऊपर नहीं चढ पाने की वजह से बैक आने लगी और गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसकी वजह से गाड़ी में बैठे साइबाराम पुत्र करमचंद की वाहन के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

वहीं मांडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी जीप चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पति उदिया पुत्र मकाजी बुंबाडिया निवासी आंजणी थाना मांडवा ने आरोपी जीप चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट लिखवाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकोड़ा नगर बेडवास का रहने वाला नारायण आमेटा पुत्र हंसमुख आमेटा 2020 से एक युवती के साथ रह रहा था। पेशे से नर्सिंगकर्मी आरोपी ने 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। लेकिन युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी उसके साथ जातिगत गाली—गलौच करते हुए दुर्व्यहार करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर ​कार्रवाई की मांग की है।

पु​लिस से धक्का—मुक्की व राजकार्य में बाधा के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा व पुलिस के साथ धक्का—मुक्की करने के आरोप में चार लोगों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खरीद—फरोख्त करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान बीएन कॉलेज के सामने खड़ी थार गाड़ी में बैठे युवकों से मिलने के लिए अन्य दो युवक स्वीफ्ट कार में वहां आए, जो आपस में माल और पैसे के लेन—देन जैसी बातें कर रहे थे। पुलिस को शक होने की वजह से उनसे पूछताछ की तो वे पुलिस से भिड़ गए और धक्का—मुक्की करने लगे। पुलिस ने चारों की तलाशी ली तो उनके पास से डेढ लाख रूपय कैश मिले। आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र बुद्धाराम निवासी सांचौर, भजन लाल बिश्नोई पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी बाडमेर, हुकुमचंद्र पुत्र हीरालाल डांगी निवासी खेरोदा तथा गेहरी लाल पुत्र लिंबाराम डांगी निवासी भींडर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

11वीं का छात्र घर से लापता
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र घर से लापता हो गया। पुलिस के अनुसार अमर सिंह दुधिया गणेशजी के रहने वाले अमरसिहं को बेटा राज हाडा 23 जून के रात घर से बिना बताए गायब है। आस—पड़ोस व रिश्तेदारी में ढूंढने पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। नाबालिग बालक के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में तलाश शुरू कर दी है।

मेला देखने गई नाबालिग चार माह से लापता
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): जिले के सायरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 4 महीने पहले उनकी बेटी जरगाजी मेले में गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं आई। परिजनों को शक है कि महेंद्र पुत्र देवाराम गमेती निवासी बागड़ वाला उनकी नाबालिग बेटी को बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों द्वारा उससे पूछताछ करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां के सामने बेटी को भगाया
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने एक युवक के खिलाफ उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून की रात को 11 बजे दिनेश पुत्र सोहनलाल लोहार निवासी नीलकंठ विहार कॉलोनी ने फोन कर उनकी पुत्री को घर से बाहर बुलाया और उसे गाली—गलौच कर जान से मारने की धमकी थी। इतना ही नहीं आरोपी उसकी पुत्री को जबरदस्ती भगाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी युवक व नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

पटरियों पर मिला मजदूर का शव
उदयपुर, 25 जून (ब्यूरो): शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश के एक मजदूर का शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। युवक की ​शिनाख्त अंकेश (21) पुत्र रामप्रकाश जाटव निवासी गुमानपुरा मंगरोल दतिया मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। युवक अपने गांव से उदयपुर में मजदूरी करने के लिए आया था। उदयपुर में युवक के रिश्तेदार भी रहते हैं। परिजनों की सूचना पर मृतक के जीजा थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!