राउमावि अमरथुन में केरियर मेला और विवेकानंद जयंती धूमधाम से समारोह पूर्वक संपन्न

बांसवाड़ा। राउमावि अमरथुन में केरियर मेला और विवेकानंद जयंती धूमधाम से समारोह पूर्वक पीओ  अरुण व्यास की अध्यक्षता, बैंक प्रबंधक सेनावासा  रजनी कांत भट्ट, आशीष जैन,नासिर अली अंसारी, व्याख्याता रसायन के मुख्य आतिथ्य में,कपिल गर्ग,भेरूलाल डोडियार दयाशंकर चरपोटा , कचरू लाल चरपोटा के विशिष्ठ आतिथ्य सहित 9 विषय विशेषज्ञ की वार्ताओं के साथ संपन्न हुआ।

707 विद्यार्थियो की सयुक्त रैली निकाली-  केरियर मेले के प्रारम्भ में 707 विद्यार्थियो की सयुक्त रैली ग्राम पंचायत अमरथुन के विभिन्न हिस्सों से निकाली गई।

लघु उद्यमियों की धूम-इस अवसर पर समारोह को  बैंकिंग क्षेत्र के रजनीकांत  भट्ट बैंक प्रबंधक सेनावासा, बांस कुटीर उद्योग के रमण लाल, गोतम लाल,जीवतराम, हीरो होंडा तकनीशियन हिम्मत राम चरपोटा, मार्बल घिसाई कारीगर मनीष, नटवर भाई, सब्ज़ी उत्पादक देवली बाई, आरओ मैकेनिक विश्वास झावर, वेल्डिंग मैकेनिक  नारायण पंचाल, हलवाई नारायण लाल निनामा, नल कनेक्शन फिटर राजू भाई तेली, सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी केरियर गाइडर  ने अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए ।

व्यंजन खुशबू की  धूम रही-इस अवसर पर  मेले में सुबह 9बजे से रंगोली, प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता,चार्ट प्रतियोगिता, गाजर का हलवा, मैथी की पकोड़ी, जलेबी निर्माण, मक्की की रोटी सरसो का साग, दूध पानिय, दाल बाटी चूरमा की खुशबू की  धूम रही।

समारोह को दिलीप मीणा, जीवनलाल निनामा पर्वत सिंह हरिशंकर,मानसिंह नारायण लाल, चुन्नीलाल दायमा, रकम चन्द,मणिलाल, रिंकू कुमारी किरपा कुमारी, रेखा कुमारी, श्रीमति रैना निनामा,बदन लाल डामोर, दिव्य प्रसाद शर्मा,मुकेश पटेल,मयूर पडियार,कपिल वर्मा,अनूप मेहता,शिव शंकर मईडा , हितेष कुमार मईडा ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन प्रज्ञा अधिकारी  ने किया और आभार प्रदर्शन कचरू लाल चरपोटा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!