मावली ब्लॉक में मनाया करियर डे 

फतहनगर l  शुक्रवार को मावली ब्लॉक के विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर केरियर डे मनाया गयाl
 ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों यथा बांसलिया, फतहनगर, धनेरिया, आसना, महुड़ा, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय फतहनगर, चंगेड़ी, माणकावास, गुड़ली, सनवाड़, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय सनवाड़, ढ़ूढ़िया, महात्मा गांधी घासा, उदाखेड़ा, सनवाड़, जेवाणा, डबोक, भीमल, फतहपुरा, चंदेसरा, बड़गांव, सिंधु सहित
विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गईl
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सुथार ने खेमली एवं मावली विद्यालयों के कार्यक्रम में भाग लेकर संभागियो को प्रोत्साहित किया गयाl
 विद्या निकेतन माध्यमिक  विद्यालय फतहनगर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन किया गया ! वरिष्ठ शिक्षक अमरचंद लोहार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की! कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल एवं प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक कैलाशचंद्र जीनगर ने की! इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के  एवं भैया- बहनों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनसे आधारित गीत एवं कहानी प्रस्तुत की! प्रधानाचार्य भंवरलाल ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद की पूरी जीवनी बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपने शब्दों में वर्णन किया! इस अवसर पर माध्यमिक विभाग के सभी गुरुजी -दीदी जी उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन गीता प्रजापत ने किया!
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!