फूलमाली उत्थान समिति उदयपुर द्वारा केरियर कौन्सलिंग सेमिनार का आयोजन

उदयपुर, फूलमाली समाज उत्थान समिति उदयपुर द्वारा समाज के विध्यार्थियों के लिए एक केरियर कौन्सलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता फूल माली उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री हिम्मत चांगवाल एवं फूलमाली समाज हाथीपोल शाखा संस्थान के अध्यक्ष श्री टेक चंद जी दग्दी ने की। इस सेमिनार मे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और केरियर कौंसलरों ने अपने अपने विषय से संबन्धित केरियर चुनने और उनकी भिन्न भिन्न शाखाओं के बारे मे और उससे मिलने वाले पेकेज के बारे मे विस्तार से बताया। सेमिनार में मुख्य केरियर काउन्सलर श्री गजेंद्र परिख थे जो कंपीटीशन क्लासेस चलाते है, श्री अनुराग त्रिपाठी एपेक्स से, डॉ हरेराम कुमार गोल्डमेडलिस्ट RCA, मिस नीतू श्रीमाली डाइरेक्टर विफ्लाई एवियशन से, श्री कमलेश सालवी डाइरेक्टर अकाऊंट्स वाला एवं श्री गोविंद शर्मा एचओडी आईटी अभिनव स्कूल से थे। इन विशेषज्ञों ने साइंस, आर्ट्स, इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाएँ, डाक्टरी, नर्सिंग, कॉमर्स, होटल, एवियशन, टूरिज़म, वकालात, एमबीए, कंप्यूटर आदि कई विषयों के अलावा सरकारी नौकरियों, आईएएस, आईपीएस, आरएएस, जुड़ीशियल सर्विसेस में प्रवेश की विधियाँ उसके के लिए तैयारियां कैसे की जाय इस बारें में भी बताया। कौन्सलरों ने विभिन्न कंपीटिटिव परिख्सओन के बारे में भी बताया और उसके लिए किस तरह तैयारी की जाय कहाँ कोचिंग की जाय इसके बारे में भी बताया। इन सभी कौन्सलरों ने उपस्थित विध्यार्थियों से और फूल माली समाज को यह भी आश्वासन दिया की उनके संस्थान में इस संबन्धित पढ़ाई और कोचिंग के लिए बहुत ही रियायत दरों पर फीस ले कर विध्यार्थियों को सुविधा प्रदान करेंगे। इस सेमिनार से उपस्थित विध्यार्थियों ने अपने बहुत से भ्रम और कांसेप्ट को दूर किया इससे उनको अपने आगे के केरियर को चुनने में बहुत सहायता मिलेगी। सेमिनार में आए अभिभावकों को भी अपने बच्चों के केरियर चुनने में बहुत सहायता मिलेगी और बहुत सारे भ्रम और कांसेप्ट दूर होंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!