उदयपुर।जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने प्लॉट के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। सज्जन नगर इलाके के अल्फाज खान पुत्र उस्मान खान अपने नए खेड़ा स्थित प्लॉट पर गया था। उसने कार प्लॉट के सामने खड़ी की और थोड़ी देर के लिए अपने मित्रों के साथ गया था। वापस आया तो उनकी कार
गायब थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
लापता हुई नाबालिग
उदयपुर. उदयपुर के कुरावड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के गुम होने का मामला सामने आया है। पता चला है कि कन्ना पुत्र उदा मीणा, निवासी खेड़ी देवड़ा तालाब कुरावड़ की 16 वर्षीय बेटी वेलू 29 अप्रैल की रात को परिवार के साथ ही खाना खाकर सोई थी। सुबह उठने पर वह नहीं मिली। मामले में परिजनों ने खेडी फला भटकड़िया के रहने वाले देवा पुत्र गला मीणा पर शक जताते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जा सकता है। पुलिस लापता किशोरी की खोज कर रही है।
भूमि विवाद के चलते दो महिलाओं में मारपीट
उदयपुर. उदयपुर के कुरावड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमि विवाद के चलते दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजी बाई पत्नी भेरूलाल पटेल, आवरा, कुरावड़ निवासी के साथ भूमि विवाद के चलते गांव की ही रहने वाली गीता पत्नी जगा लाल डांगी ने मारपीट की। जिसकी वजह से उसके सिर पर चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
