सेंटर्स पर कडी चैंकिग के बाद अभ्यार्थियों को मिली एंट्री

नकल रोकने और सुरक्षा के लिए 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक भी तैनात
उदयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। सोमवार को दो पारियों में परीक्षा हुई। शहर के 105 परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा में नकल रोकने के लिए तीन लहर की टीमों को गठन किया गया। इससे पहले रविवार को दो पारियों में परीक्षा हुई। सोमवार को पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। इसके लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेंटर्स पर कड़ी चेंकिंग के साथ एंट्री दी गई। पहली पारी में 55.7़1% अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक दूसरी पारी के पेपर के लिए एंट्री हुई। 3 बजे से 5 बजे तक यह पेपर हुआ। प्रत्येक पारी में 33,157 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। 15 परीक्षा केन्द्रों पर पर 2 दिन में 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
समन्वयक और एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर में कुल 105 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 36 सरकारी और 69 निजी स्कूल-कॉलेज शामिल हैं। इन सेंटर्स पर करीब 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थी परीक्षा रजिस्टर्ड हैं।
नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा
शहर में एलिवेटेड रोड का काम चलने और ट्रेजरी में जगह कम होने की वजह से राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल को अस्थाई स्ट्रोंग रूम बनाया गया है। नकल रोकने और सुरक्षा के लिए 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक भी तैनात हैं। एग्जाम सेंटर्स में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिचा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखेर सबसे दूर स्थित सेंटर हैं। ये दोनों ही केंद्र मुख्य शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इनके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाई भी शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है। सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी सख्ती थी। सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले तक ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों को भी कड़ी जांच के बाद अंदर जाने दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!