उदयपुर, 4 अक्टूबर। उदयपुर जिला मुख्यालय पर स्थित पेंशनर्स कल्याण कार्यालय में केनरा बैंक की ओर से सीएसआर के तहत कार्यालय के लिए प्रिंटर व सीलिंग फेन भेंट किये गये है।
अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि केनरा बैक के मंडल प्रबन्धक सौरभ जैन ने पेंशनर्स हितार्थ पेंशन कार्यालय को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दो प्रिंटर व दो सीलीग फेन उपलब्ध कराये है। सुविधा विस्तार के लिए पेंशन कार्यालय की ओर से केनरा बैंक का आभार जताया।
केनरा बैंक ने पेंशन कार्यालय में भेंट किए प्रिन्टर व सिलिंग फेन
