जार : पत्रकार कल्याण घोषणाओं की याद दिलाने का अभियान जारी

-विधायकों को सौंपे गए आग्रह पत्र

जयपुर, 09 फरवरी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के बैनर तले मंगलवार से प्रदेश भर में पत्रकार हित में कांग्रेस जनघोषणा पत्र में शामिल घोषणाओं तथा कैबिनेट में मंजूर की गई घोषणाओं को लागू करवाने के लिए शुरू किए गए प्रदेशव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों को आग्रह पत्र सौंपे गए।

जार की झालावाड़ जिला इकाई ने गुरुवार को डग विधायक कालूराम मेघवाल को जिलाध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व में आग्रह पत्र सौंपा। जार जिला मीडिया प्रभारी संस्कृति जैन ने बताया कि घोषणा पत्र की मांगें पूरी करने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश महासचिव भागसिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव संजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह कछवाहा व प्रदेश सचिव अशोक श्रीश्रीमाल आदि पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जार झालावाड़ इकाई ने भी डग विधायक कालूराम मेघवाल को ज्ञापन दिया और पत्रकार हितों की मांगों को जल्द पूरा करने व आसन्न बजट सत्र में मांगों को लागू करवाने की अपील की। इस अवसर पर जार जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, सचिव कमल सिंह परिहार, किशोर विश्वकर्मा व संजय जैन आदि जार पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

जार की बूंदी जिला इकाई ने जार जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को बूंदी विधायक अशोक डोगरा, पीसीसी उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे करने चाहिए, पत्रकारों की सभी मांगें उचित हैं। वे इन मांगों को विधानसभा में उठाकर लागू करने के लिए पत्रकारों की आवाज बनेंगे। पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने भी तत्काल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पत्रकारों की मांगे पूरी करने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गाशंकर शर्मा, महासचिव हेमराज राठौड़, हरीश आचार्य सहित जार पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जन घोषणा पत्र में घोषणाओं तथा केबिनेट में मंजूर की गईं पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम, पत्रकार आवासीय योजना, पंजीकृत पत्रकार संघ को जमीन आवंटन करने, समाचार पत्रों की विज्ञापन नीति सहित पत्रकार कल्याण की विभिन्न घोषणाओं को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चार साल कार्यकाल के बाद भी लागू नही किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!