पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा चल रहा अभियान “बीजारोपण से वृक्षारोपण”

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा चल रहा अभियान “बीजारोपण से वृक्षारोपण”  के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरडी में “स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC)” और विद्यालय के छात्रों के साथ पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके सरंक्षण को लेकर भी संकल्प लिया।

जिस के तहत उदयपुर विभाग के पर्यावरण सह संयोजक गणपत लौहार ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत , पौधा को केवल निहारो। जिसमें प्रांत सह कार्यवाह दीपक शुक्ला ने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। विधायर्थियो को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा आज के समय में छाया की सबको जरूरत है लेकिन पौधे लगाना कोई नहीं चाहता है। आज हम पौधे लगाकर अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं। पौधे लगाना देश के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।
गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम विद्यालय में पूरे वर्ष चलता है जिसके अंतर्गत वर्ष भर में समय-समय पर विद्यालय में पौधे लगाए जाते हैं और उनकी देखभाल भी की जाती है। छात्राओं के लिए पर्यावरण संबंधित कार्यशाला का आयोजन भी किया जाता हैं।
इस मौके पर में उदयपुर विभाग के पर्यावरण सह संयोजक गणपत लौहार, राहुल तिवारी वरिष्ठ अध्यापक गीता वरिष्ठ अध्यापक चिमनलाल व्याख्याता आदि उपस्थित रहे एवं अपने विचार व्यक्त किए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!