कला सारथी सुधाकर पीयूष को जार ने दी श्रद्धांजलि
उदयपुर, 06 जनवरी। शहर सहित ग्रामीण पत्रकारिता में आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उदयपुर जिले में सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) उदयपुर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में उदयपुर के कला जगत में जानी पहचानी शख्सियत व जार के वरिष्ठ साथी सुधाकर पीयूष के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शुक्रवार को जार उदयपुर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा राजदीप की अध्यक्षता में हुई बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को पत्रकार और पत्रकारिता हित में अधिक से अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में उदयपुर जिले में जार सदस्यता अभियान गांव-गांव तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का निर्णय किया गया, साथ ही जार सदस्यों की सूची नम्बर व ईमेल सहित तैयार कर प्रशासन को सौंपने, उदयपुर में जार के कार्यालय, पत्रकारों को नियमित रूप से आने वाली कठिनाइयों आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष नानालाल आचार्य, प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत मिश्रा, उदयपुर जार महासचिव दिनेश भट्ट, कोषाध्यक्ष गोपाल लोहार, उपाध्यक्ष प्रिया दुबे, सचिव हरीश नवलखा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश हाड़ा, संगठन मंत्री जितेंद्र माथुर, विधि सलाहकार एडवोकेट मनोज सोनी, सांस्कृतिक मंत्री बाबूलाल ओड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त सिंह राजपूत, महिपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
उदयपुर की नई जार टीम ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।
अंत में 2 मिनट का मौन रखकर जार के वरिष्ठ साथी सुधाकर पीयूष को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
