नौ कन्याओं का पूजन कर माता के दरबार में हुई नौ दिवसीय घट स्थापना

दिनभर मंदिर परिसर में रही भक्तों की भीड़

उदयपुर 19 मार्च / चेत्र नवरात्रा पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में  गुरूवार  को अभिजीत मुहूर्त में पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ  नौ कन्या का पूजन कर घट स्थापना की गई। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर में विद्युत सज्जा की गई है। दिनभर मंदिर परिसर में  भक्तों की भीड़ रही। नौ दिनों तक माता जी का भव्य श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर में नौ दिनों तक सुबह 09 बजे व सायं 07 बजे आरती की जायेगी। भक्तों की ओर से मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए अलग अलग तरह के प्रसाद  की व्यवस्था की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!