बिजनेस सर्कल इंडिया की उदयपुर में लॉन्चिंग कलः मुकेश माधवानी

उदयपुर। व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को व्यापार बढ़ोतरी, अनुभव आदान प्रदान सहित विविध विषयों पर उनके हित के लिए और मंच प्रदान करने के लिए बनाए गए बिजनेस सर्कल इंडिया की उदयपुर इकाई की ग्रैंड लॉन्चिंग सदस्यों और शहर के विशिष्ट नागरिकों के बीच 20 अप्रैल को रेडिसन ग्रीन होटल में होगी।
बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि हमें बिजनेस सर्कल इंडिया को लॉन्च करते हुए बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि आज 30 से अधिक सदस्य बिजनेस सर्कल इंडिया से देश भर में जुड़ चुके हैं, और इस माह हम  अनुमानित 50 सदस्यों का आंकड़ा भी पार कर जाएंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि बिजनेस सर्कल इंडिया देश भर के व्यापारियों की आवाज बने, उनके व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करें और उनके हितों के लिए सदैव आगे रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!