अमृता बोकड़िया बनी सचिव, मिनाक्षी भेरवानी कोषाध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर।भारत के अग्रणी और तेजी से उभरते बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिज़नेस सर्किल इंडिया के चैप्टर 2 की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रेसिडेंट उमा प्रताप सिंह द्वारा की गई। इस घोषणा के तहत अमृता बोकड़िया को सचिव एवं मिनाक्षी भेरवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट उमा प्रताप सिंह ने कहा, “बीसीआई चैप्टर 2 के माध्यम से हम उदयपुर के व्यापारिक परिदृश्य में नए अवसरों और नेटवर्किंग के व्यापक प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले महीनों में शहर में विभिन्न व्यापारिक कार्यशालाएं, नेटवर्किंग प्रोग्राम्स और मेंटरशिप सेशंस आयोजित किए जाएंगे, जिनकी विस्तृत रूपरेखा शीघ्र जारी की जाएगी।”
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने अपने संदेश में कहा, “बीसीआई का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को एकजुट करना, उन्हें प्रासंगिक ज्ञान, संसाधन और संपर्क उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक विस्तार के अवसर प्रदान करना है।”
बीसीआई का यह नया चैप्टर 2 युवा नेतृत्व, नवाचार और सहयोग की भावना के साथ व्यापारिक समुदाय को एक नई दिशा देने को तत्पर है।
