जयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की भारत के प्रमुख बिज़नेस नेटवर्किंग समूह, बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) के जयपुर चैप्टर ने होटल हिल्टन, हवा सड़क पर अपनी पहली आधिकारिक मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस ऐतिहासिक बैठक ने जयपुर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य आपसी सहयोग, ज्ञान साझा करने और व्यापार वृद्धि को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम में जयपुर के कई प्रमुख उद्यमी और पेशेवर शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर एक मजबूत और गतिशील व्यापारिक नेटवर्क की नींव रखी।
पदाधिकारियों ने साझा किए विचार : बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर हमेशा से ही कला, संस्कृति और उद्यमशीलता का केंद्र रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि बीसीआई जयपुर चैप्टर इस शहर की उद्यमशीलता की भावना को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और यह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनेगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बीसीआई जयपुर की प्रेसिडेंट प्रीति सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सिर्फ एक मीटिंग नहीं, बल्कि एक ऐसी पहल की शुरुआत कर रहे हैं, जो व्यापारिक सहयोग की नई परिभाषा लिखेगी। हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ हर सदस्य न केवल अपने व्यापार को बढ़ा सके, बल्कि दूसरों की सफलता में भी भागीदार बन सके।
कार्यक्रम में इनकी रही खास भूमिका : इस कार्यक्रम की सफलता में बीसीआई जयपुर की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पैट्रॉन हिम्मत सिंह और एडवाइजर अजय अग्रवाल, सुभाष गोयल, सुरेश सैनी और प्रवक्ता सचिन गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से इस संगठन को एक मजबूत दिशा प्रदान की।
पदाधिकारियों ने साझा किए विचार : सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एम.एम. पालीवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य व्यापारिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मजबूत और एकजुट नेटवर्क बनाना है। यह मंच हमें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और संयुक्त रूप से विकास करने का अवसर देगा।
वाइस प्रेसिडेंट विकास महिपाल ने कहा कि यह बैठक हमें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और विश्वास का रिश्ता बनाने का मौका देगी, जो किसी भी सफल व्यापारिक नेटवर्क की सबसे बड़ी बुनियाद होती है। जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीसीआई जयपुर सिर्फ एक नेटवर्क नहीं है, बल्कि एक परिवार है। हम यहाँ सिर्फ व्यापारिक संबंधों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को भी बढ़ावा देंगे। सेक्रेटरी ममता पंचोली ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में हम कई कार्यशालाएँ, सेमिनार और नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जो हमारे सदस्यों को नई स्किल्स सीखने और बाजार के बदलते रुझानों से अपडेट रहने में मदद करेंगे।
टीम लीडर्स और कमिटी मेंबर्स का रहा पूर्ण सहयोग : कोर लीडरशिप टीम के सदस्यों, जिनमें ज्वाइंट सेक्रेटरी एस्ट्रो डॉ. मेघा शर्मा और रवीना प्रतीक श्रीवास्तव, ट्रेज़रर शुभम शर्मा, ज्वाइंट ट्रेज़रर सीए सुमित गर्ग, स्पोक्सपर्सन सचिन गुप्ता, और चेयरपर्सन कनेक्ट कमिटी अभिषेक प्रधान ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी पूरी मेहनत की।
कार्यक्रम में विभिन्न कमिटियों के चेयरपर्सन्स ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई। इनमें अंजलि गहलोत (बिजनेस ग्रोथ), लिंकोन भट्ट (वन-टू-वन), राजेश तोडवाल (स्पोर्ट्स), तरुण मालवीय (इवेंट), अंकित विजयवर्गीय (अटेंडेंस), संदीप कुमार (मेडिकल), सलिल भार्गव (ग्रीटिंग), मोहित कुमार सक्सेना (मेंबरशिप ग्रोथ), शालिनी कूलवाल (सोशल मीडिया), निशिता सुरोलिया (फेलोशिप), साक्षी जैन (रिपोर्टिंग), आशीष गोयल (लाइसनिंग) शामिल रहे।
बैठक के बाद सभी सदस्यों ने नेटवर्किंग सत्र में भाग लिया और एक-दूसरे से खुलकर विचार-विमर्श किया। सभी ने संकल्प लिया कि बीसीआई जयपुर चैप्टर आने वाले समय में जयपुर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरेगा।
