आरएमबी उदयपुर चैप्टर द्वारा बिज़नेस बूस्टर समिट 2025 आयोजित

150 से अधिक व्यवसायियों ने लिया भाग
उदयपुर, 11 मई। रोटरी मीन्स बिज़नेस (आरएमबी) उदयपुर चैप्टर द्वारा बिज़नेस बूस्टर समिट 2025 का रामाडा रिसॉर्ट एंड स्पा में आयोजन किया गया। जिसमें उदयपुर शहर के 150 से अधिक व्यवसायियों और उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, और आरएमबी उदयपुर चैप्टर की बोर्ड एवं नेतृत्व टीम का परिचय दिया गया। इसके पश्चात चार्टर चेयरमेन नवीन वैष्णव ने स्वागत भाषण दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांतपाल सीए रोटेरियन डॉ. निर्मल कुणावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतपाल मनोनीत रोटेरियन दीपक सुखाड़िया उपस्थित थे।
करण गर्ग ने बताया कि प्रतिभागियों ने 30 सेकंड के परिचय में स्वयं को प्रस्तुत किया, जिससे आपसी जुड़ाव और नेटवर्किंग को बढ़ावा मिला। इसके बाद हुए कई ऊर्जावान स्पीड नेटवर्किंग राउंड्स (प्रत्येक 15 मिनट का) ने व्यवसायिक संबंधों को मजबूती देने और सहयोग को बढ़ाने का कार्य किया।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से टाइटल स्पॉन्सर,एसोसिएट स्पॉन्सर, अर्ली बर्ड लकी ड्रा प्रतियोगिता,मेडिटेशन सेशन आयोजित किया गया। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण उदयपुर से बड़े स्तर पर व्यवसाय कैसे बढ़ाएं विषय पैनल चर्चा था। इसमें उदयपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने आर्किटेक्ट सुनील लाढा, डॉ. सीमा सिंह, श्रद्धा गट्टानी, डॉ. अर्विंदर सिंह, अनुभव लाडिया, और हंसराज चौधरी ने अपनें विचाार रखें।
पैनलिस्टों ने व्यावहारिक रणनीतियाँ, व्यक्तिगत अनुभव और प्रेरणास्पद विचार साझा किए कि किस प्रकार स्थानीय उद्यमी अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ले जा सकते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “ब्रांड योर वे टू प्रॉफिट्स” विषय पर नागपुर के प्रसिद्ध मार्केटिंग रणनीतिकार डॉ. संजय अरोड़ा (जो 9 बार स्पीकर रह चुके हैं) का कीनोट सेशन था। उनके प्रभावशाली और ऊर्जावान सत्र को दर्शकों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
आरएमबी उदयपुर द्वारा आयोजित बिज़नेस बूस्टर समिट 2025 का संचालन और मॉडरेशन एक ऊर्जावान और समर्पित टीम द्वारा किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का प्रवाह सहज और प्रभावशाली रहा। डॉ. सुरभि गांधी, वैभव शर्मा, प्रियांक झुनझुनवाला, अंकित गुप्ता, डॉ. रीतु वैष्णव, पुनीत गाखरेजा, जैस्मीत कौर, जूली मर्मत, करन गर्ग, देवेंद्र चौधरी और राहुल सागर एंकरिंग टभ् में शामिल थे।
कार्यक्रम का समापन हुआ सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह, इवेंट चेयर करन गर्ग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने इस समिट की व्यावसायिक आयोजन शैली, प्रभावशाली सत्रों, मूल्यवान नेटवर्किंग अवसरों, और व्यावसायिक सफलता हेतु सहयोग के संदेश के लिए भरपूर सराहना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!