उदयपुर के व्यवसाय संघ ने थाईलैंड में मनाई महाराणा प्रताप जयंती

उदयपुर, 24 मई। उदयपुर का व्यक्ति कहीं भी हो, वह महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर नमन करना नहीं भूलता। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है उदयपुर के व्यवसासियों का, जिन्होंने भ्रमण के दौरान थाईलैंड में महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें नमन किया।

दरअसल, उदयपुर के मोती चौहट्टा व्यवसाय संघ के सदस्य थाईलैंड भ्रमण के लिए गए हुए हैं। इसी दौरान, 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती का अवसर आया। उन्होंने वहीं पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई। वहीं पर उन्होंने महाराणा प्रताप को नमन किया और अपने आसपास उपस्थित लोगों ने जब पूछा तो उन्हें जानकारी भी दी। इस यात्रा के संयोजक कुन्दन चौहान ने बताया कि बुधवार को दल थाईलैंड के बैंकॉक शहर में स्थित 1940 में बने भगवान बुद्ध के मन्दिर पहुंचा। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा के दर्शन किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!