देहलीगेट पर गरजा बुलडोजर, बरसों पुराने अतिक्रमण को हटाया

सात दुकानों को हटाने के बाद चौड़ा हुआ कलक्ट्रेट रोड 
उदयपुर। नगर निगम ने मंगलवार को देहलीगेट चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहां बरसों से जमी सात दुकानों को ढहा दिया गया। जिससे यह सड़क अब साफ फीट तक चोड़ी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार देहलीगेट पर रैक्स स्टूडिया के पास की सात दुकानों का अतिक्रमण हटा दिया गया। नगर निगम ने इन सभी दुकानदारों के संचालकों को पूर्व में नोटिस दिए थे। जबकि वे दुकानदार अतिक्रमित बताई जा रही भूमि पर अपना स्वामित्व साबित नहीं कर पाए। जिसके बाद मंगलवार सुबह बुलडोजर मंगवाया गया। जिन दुकानों को ढहाया गया, उनमें मोबाइल की एक दुकान, जूस की दो दुकानों के अलावा पान की भी दो दुकानें शामिल हैं। जिनमें बरसों से कारोबार चल रहा था।
लोगों की लगी भीड़
बताया गया कि जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण ढहाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचा था, तब मौके पर जनता की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। जिनमें तमाशबीनों की संख्या ज्यादा थी। निगम की कार्रवाई को लेकर दुकान संचालकों ने विरोध भी जताय लेकिन पुलिस के आगे उनकी नहीं चली। अब इस मार्ग के सात फीट चौड़े होने पर सूरजपोल, हाथीपोल तथा बापूबाजार से आने वाले वाहन चालकों को सड़क चौड़ी मिलेगी।
गणेशजी मंदिर का छज्जा गिराया
नगर निगम के दस्ते ने जिन सात दुकानों को तोड़ा, उसके बीच भगवान गणेशजी का मंदिर भी है। जिसका छज्जा सरकारी सड़क पर बाहर तक आ रहा था। निगम के दस्ते ने उस छज्जे को ढहा दिया। इस दौरान मंदिर को पर्दें से ढंक दिया, ताकि उसमें मिट्टी नहीं जाए। इधर, निगम के अधिकारियों का कहना था कि जिन सात अतिक्रमणों को ढहाया गया, उन्हें पहले ही चिन्हित कर लिया था। दुकान संचालकों को नोटिस भी दे रखे थे। तय अवधि में जिन दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया तो उन्हें ढहा दिया गया। जिसमें शटर तथा उनमें रखा फर्नीचर भी शामिल था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!