गांव-ढाणी में 259 में ब्रॉडबैंडः बीएसएनएल का 25 एमबीपीएस प्लान लॉन्च

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

700 जीबी डेटा साथ ओटीटी भी फ्री
उदयपुर, 27 जून। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने ग्रामीणों के लिए विशेष “ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान 259” लॉन्च किया है। मात्र 259 प्रति माह में 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ 700 जीबी डेटा, अनलिमिटेड इंटरनेट तथा पूरे भारत में असीमित वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ ही वेव्स ओटीटी मनोरंजन प्लेटफॉर्म का लाभ भी मुफ्त मिलेगा। बीएसएनएल ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए भारत नेट उद्यमी योजना शुरू की है। अब गांव-ढाणियों के शिक्षित युवा चैनल पार्टनर/भारत नेट उद्यमी बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन देकर कमाई कर सकेंगे।
प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीना ने बताया कि इस योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। आवेदन के लिए पैन कार्ड व आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज होना आवश्यक है। स्वयं सहायता समूहों को भी योजना से जोड़ा जा सकेगा। उद्यमी को हर एक्टिव कनेक्शन पर 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर जिलों के उपभोक्ता सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार को उदयपुर आएंगे
उदयपुर, 27 जून। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार को उदयपुर आंएगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार 28 जून को दिल्ली से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद ताज अरावली रिसॉर्ट में ठहरेंगे तथा दोपहर में नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंत्री श्री सिलावट शाम को उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे अगले दिन 29 जून को दोपहर 12ः45 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक 1 जुलाई को
उदयपुर, 27 जून। जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार 1 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। संभागीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि सभी में अपने-अपने विभागों से संबंधित सूचना एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होवे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!