आरके सर्कल से सुखाड़िया सर्कल की तरफ टर्न के लिए चौड़ा होगा रास्ता
उदयपुर: शहर के फतहपुरा चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। इसके लिए नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) ने यातायात में अवरोध (बोटलनेक) बन रहे मकान को हटाने का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया है।
बताया गया कि यूआइटी चेयरमैन व जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भवन मालिक राजेंद्र कुमार धूपिया के साथ कई बैठकें की और आखिर सहमति बनी। करीब 8500 स्कवायर फीट जमीन यूआईटी ने अपने कब्जे में ली है जिस पर सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाएगा। यूआईटी ने जमीन के बदले यहां की डीएलसी रेट के समान अन्य जमीन देने पर सहमति बनने के बाद भवन मालिक अपने स्तर पर सामान हटाने का काम शुरू कर दिया है। यूआईटी ने बिजली निगम के साथ मिलकर इस भवन के पास से गुजर रहे विद्युत लाइनों को शिफ्ट कर रहा है। वहां पर लगे पोल भी शिफ्ट किए जाएंगे। इसके बाद यूआईटी आगे से तय सीमा में भवन को ध्वस्त करेगी। मौके पर यूआइटी के एलएओ मनसुख डामोर, पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।
उदयपुर के फतहपुरा चौराहे से जल्द हटेगा बोटलनेक
