बोहरा समुदाय 14 को अदा करेगा जुमातुल विदा की नमाज़

उदयपुर। दाऊदी बोहरा समुदाय ने रमज़ान माह की सबसे पवित्र रात लैलतुल कद्र समाज की मस्जिदों में जागकर इबादत के साथ गुज़ारी। इस दौरान गुनाहों की माफ़ी मांगते हुए अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी और पुला स्थित समाज के हॉल में प्रतिवर्ष की भांति शबे कद्र की विशेष नमाज़ अदा की गई। बोहरवाड़ी और अन्य मोहल्लो की मस्जिदों में विशेष रूप से विद्युत सज्जा की गई और मस्जिदों के अंदर फूलों से सजावट की गई। वहीँ नमाज़ के बाद सभी मस्जिदों में सामूहिक रूप से नियाज़ और सेहरी का इंतेज़ाम किया गया। बोहरा समुदाय की रमजान माह की आखिरी जुमा यानि जुमातुल विदा की विशेष नमाज़ शुक्रवार 14 अप्रैल को बोहरवाड़ी स्थित रसूलपूरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर तथा पुला स्थित हॉल में अदा करवाई जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!