प्रतापगढ़ : यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसलिंग के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

प्रतापगढ़/यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसलिंग नगर शाखा प्रतापगढ़ के बैनर तले 1 मार्च 2024 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेंद्र सिंह जी रहे। उन्होंने शिविर के आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्त दान महादान है किसी की जान बचाना बहुत ही पुण्य का काम है। मुझे यह जानकर ख़ुशी हो रही है कि यहां महिलाए भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओ.पी. दायमा जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं था ,उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर की अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।रक्तदान करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या कम होती है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। साल में दो या तीन बार रक्तदान ज़रूर करना चाहिए।

यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसलिंग के राष्ट्रीय महासचिव अजीत जी मोदी ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष दीपेश कुनिया एवं उनकी टीम द्वारा शहर के माणक चौक स्थित जूना मंदिर जी के हॉल में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में आम जनों एवं विभिन्न संगठनों के महानुभवों एवं महिलाओं ने भाग लिया जिनमे पूर्व सभापति श्री कमलेश डोशी ,राजकुमार जी पतंगिया, दिनेश जी खासगीवाल,अर्पित सालगिया,अखिलेश डागरिया, निलेश मिण्डा, अल्पेश सरिया,श्रीमती कुमकुम सरिया,श्रीमती शशि बंडी, श्रीमती इंदिरा मोदी, नेहा सालगिया, नीलम सरिया,दीप्ति शाह की उपस्थिति में 50 दानदाताओं ने रक्त दान किया ।

यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसलिंग के नगर अध्यक्ष श्री दीपेश कुनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में काउन्सिल के पदाधिकारी एवं सदस्य जिनमे चांदमल जी जैन चंद्रेश प्रतापगढ़, दीपेश कुनिया, महावीर जी जैन अचनारा ,राजेंद्र जी कोठारी अरनोद सत्यनारायण जी शर्मा छोटीसादड़ी, अरविंद जी जी शर्मा, संजय शाह , श्रीमती जूलियन एलन डिमेलो अरनोद, अली असगर जी बोहरा , मयंक पटवा, की उपस्थित रहें।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!