रक्तदान शिविर “रक्तगौरव” का आयोजन 12 को

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम, उदयपुर और यातायात पुलिस विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी रविवार 12 फरवरी को तारक गुरू जैन ग्रंथालय शास्त्री सर्कल पर प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
ग्रुप अध्यक्ष आशीष रत्नावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से आयोजन का प्रचार किया जा रहा है और शहर के गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है ।
ग्रुप सचिव तनुजय किकावत ने बताया कि आयोजन की अधिकतम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है व जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम संस्था के कई दंपती सदस्यो और यातायात विभाग के सदस्यो सहित अन्य सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी ब्लड डोनेशन की अग्रिम सहमति प्रदान की है और सबसे अनुरोध किया है की इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करे और पुनीत कार्य मे सहयोग प्रदान करावे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!