पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च शुरू

नन्हें तैराकों ने दिखाई प्रतिभा
उदयपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल के तहत चलाए जा रहे पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में खेल प्रतिभाओं की खोज एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय तैराकी टैलेंट सर्च सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण में गिर्वा, ऋषभदेव, खेरवाड़ा और नयागांव की ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें नन्हें तैराकी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि गिर्वा ब्लॉक की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में प्रशिक्षक सुनील कुमावत, धर्मवीर सिंह राणावत, रणवीर सिंह राणावत द्वारा आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक के प्रभारी दिनेश डामोर, संजय पंडया, ओंकार लाल मीणा द्वारा लाए गए क्षेत्र के प्रतिभाशाली तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें संयम मीणा, तनुष सक्सेना, वीरेंद्र कुमार मीणा, सौरभ सेन, अरुण मीणा, हिम्मत कुमार मीणा, आरव चौबीसा, राजकुमार मीणा, अर्जुन मीणा, राजवीर सिंह चौहान, मदन गायरी, कार्तिक गुर्जर, देवज्ञ राज सोनी और आलिया सक्सेना को विजेता घोषित किया गया। सभी तैराकों को पदक, स्मृति चिह्न प्रदान किये गए।

उधर, खेरवाड़ा स्थित अतिथि पैलेस होटल के तरणताल में ऋषभदेव, खेरवाड़ा एवं नयागाँव की स्पर्धाएं हुई। ऋषभदेव तैराकी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ की गई। इसमें गोल्ड मेडल संजय मीणा, शीला मीणा, पीपली अ, रियोन भगोरा, शांतिलाल मीणा, कल्पना मीणा ने जीता। सिल्वर मेडल सीमा मीणा, सुशीला मीणा, पीपली अ, गौरव मीणा, ऋषभ मीणा, रवि प्रकाश मीणा ने तथा ब्रोंज मेडल आयुष मीणा पीपली अ, नमन मीणा, गोविंद मीणा, आशिक मीणा, रीतिका मीणा ने प्राप्त किए। खेरवाड़ा तैराकी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से प्रारंभ की गई। इसमें गोल्ड मेडल मधु मीणा, अविनाश मीणा, कल्पना, सिल्वर मेडल शिल्पा संदीप, संगीता, राशि तथा ब्रोंज मेडल निपीका, अशोक, प्रिमल, प्रियंका अहारी, अंकिता, शीतल ने प्राप्त किये। नयागाँव तैराकी प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से प्रारंभ की गई। इसमें गोल्ड मेडल रविलाल, अक्षय, अल्पेश, पूजा, सोनिया, सिल्वर मेडल -शामिल, विजय, राकेश, काजल तथा ब्रोंज मेडल आर्यन बरंडा, संजय, सत्यम ने प्राप्त किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी पारस जैन रहे। अध्यक्षता भूधर सरपंच बद्रीलाल भगोरा ने की। विशिष्ट अतिथि राधेशाम सुथार रहे। निर्णायक की भूमिका भारत भूषण जोशी, लक्ष्मणलाल बरंडा, सूर्या खोखरिया, लालूराम मीणा, अविनाश मीणा, रीना डामोर, रोशन गमार, प्रभुलाल खराडी, लालशंकर मीणा ने निभाई। दल प्रभारी बहादुर सिंह मीणा उपस्थित रहे।

झाड़ोल में आज होगी प्रतियोगिता
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि टेलेन्ट सर्च के तहत 10 मार्च को कोटड़ा, झाड़ोल और फलासिया ब्लॉक की प्रतियोगिताएं झाड़ोल में आयोजित होंगी। 11 मार्च को गोगुन्दा में गोगुन्दा, सायरा, देवला व बडगॉव तथा चतुर्थ चरण में 12 मार्च को भटेवर में मावली, वल्लभनगर, भीण्डर व कुराबड की ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैयारी प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिनांक 13 से 28 मार्च तक 15 दिवसीय आवासीय शिविर में महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में होगा। इसमें दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!