खेरवाड़ा में मनाया गया ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, सामुदायिक कलाल भवन में ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अरावली निर्माण मज़दूर सुरक्षा संघ एवं उजाला संगठन, खेरवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । सबसे पहले रेली का आयोजन किया गया जिसमे 250 लोगों ने भाग लिया। रैली खेरवाड़ा के मुख्य मार्ग से होती हुई उपखंड कार्यांलय पंहुची जंहा पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया तथा श्रमिक मुध्दो पर बात रखी| जिसमे नरेगा में 200 दिन काम, न्यूनतम मजदूरी कि आधी पेंशन, कार्य क्षेत्र पर सुरक्षा ,नियमित परिवहन महिला श्रमिकों के लिए , मात्रत्व स्वास्थ्य सुविधा ,समान वेतन आदि कि मांग रखी। मई दिवस पर पैनल डिस्कशन किया गया जिसमे संगठन के लोग एवं तालुका विधिक सेवा समिति से वकील की उपस्थिति रही | संगठन के लोगों के द्वारा पुरे मार्ग में देश के मजदूरों को एक होने का आव्हान किया तथा ईट हमने बनाई बंगला हमने बनाया, फिर भी तुम झोपड़ में रहते हो जैसे गीतों के बोल से लोगों में जागृति का सन्देश देने का प्रयास किया ।
                  इस अवसर पर मज़दूरों की रैली के उपरांत कलाल भवन में संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें अरावली संगठन से प्रभु लाल अहारी ,बदामी लाल कसोटा, नन्द लाल गर्ग,राम लाल खराड़ी तथा कलस्टर पदाधिकारी उजाला संगठन से सविता देवी, रेखा देवी, कमला देवी आदि ने मजदूर दिवस पर अपनी बात रखी जिसमें श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और एकता पर केंद्रित जागरू्कता व सांस्कृतिक गतिविधियाँ का आयोजन किया गया। आयोजन में खेरवाड़ा,नयागव,ऋषभदेव के मज़दूर साथियों की भागीदारी रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!