उदयपुर। जिले के सेमारी थानांतर्गत 04 मई 23 केा शंकर लाल पिता पदमा निवासी देपुर, फला पलाया, कल्याणपुर, उदयपुर ने बमुकाम मोर्चरीएमबीजीएच हाॅस्पीटल उदयपुर पर रिपोर्ट पेश की कि मेरा पुत्र पंकज पिता शंकर मीणा जो03 मई 23 को मुझ प्रार्थी को मसारो की ओबरी करियावर में छोडकर सदकडी जाने के लिये कहकर निकला था तथा हेमा नामक लडकी पिता का नाम ज्ञात नही निवासी सदकडी पुल के पास पुलिस थाना सेमारी से मिलने के लिये जाने की बात कही थी उसके बाद दिनांक 03.05.2023 की शाम को करीब 6-7 बजे पुलिस थाना सेमारी से पंकज की मोटरसाईकिल नम्बर आर जे 27 एम् इस 6192रोड पर खडी होकर पंकज बेहोश अवस्था मे रोड से दुर पहाडी पर मिलना बताया गया तथा बेहोश अवस्था में 108 एम्बुलेन्स के द्वारा राजकीय चिकित्सालय सेमारी में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था देखते हुए महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर के इमरजेन्सी वार्ड ईलाज हेतु पहुंचाया जहां ईलाज के दौरान पंकज की मौत हो गयी। पंकज के शरीर पर गम्भीर प्राणधातक घाव थे तथा पकंज के सिर के पिछे गहरा घाव व पीठ पर गम्भीर चोटो के निशान थे। मुझे शंका है कि पंकज की मृत्यु करने एंव उसके साथ मारपीट करने मे पंकज से मिलने वाली लडकी एंव उसके परिवारजन या किसी के द्वारा करवाया जा सकता है। रिपोर्ट करता हुं। कानुनी कार्यवाही करावे।वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 86/2023 धारा 302 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये घटना का शिघ्र खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर श्रीमती डां.प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्यालय सलूम्बरव राजेन्द्रसिंह जैन वृताधिकारी वृत सराडाके निर्देशन में दौलत सिहं थानाधिकारी सेमारी मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से आज दिनांक 07.05.2023 को अभियुक्त01. अनिल पिता कान्तिलाल मीणा व 02. प्रवीण पिता भीमा जी मीणानिवासीयान रजोल फला पारगी, कल्याणपुर को रजांेल नदी में एकान्त जगह से पीछाकर डिटेन किया जाकर प्रकरण में बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में दोनो अभियुक्तों ने प्रकरण हाजा की घटना कारित करना स्वीकार कर अपनी चचेरी बहन के साथ मृतक पंकज के अवैध सम्बन्ध होने की शंका को लेकर उस पर पत्थर से वार कर हत्या करना जाहीर किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः दौलत सिंहथानाधिकारी सेमारी, बच्चुलाल सउनि., लक्ष्मण सिंह हैड कानि.1202, जुलेदार खान हैडकानि.1033ं, नरेन्द्रसिह कानि.2607.जितेन्द्रसिह कानि.2637.कर्मवीरसिह कानि.2634,भरत पाटीदार कानि.2765, हितेश कानि.2718, अशोक कुमार कानि.2329, राजेश कुमार कानि.2380, लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल उदयपुर, दिलीप सिंह कानि.2494 थाना कल्याणपुर, लीलाराम कानि.3202 थाना कल्याणपुर
