भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में जिला पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अल्का मूंदड़ा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत आपदा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी पंकज बोराणा पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई जगदीश शर्मा करण सिंह शक्तावत  अशोक शर्मा तुषार मेहता अमित संध्या सनाडय खुशबू मालवीय गोविंद दीक्षित ओम पारीख अशोक नागदा कृष्णकांत कुमावत मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव सोनिका जैन सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!