उदयपुर 18 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद जैन के समर्थन में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शहर के विभिन्न मार्ग से भव्य रैली निकाली गई। रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो सूरजपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा से सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट, अश्विनी बाजार, हाथी पोल चेटक सर्कल, हॉस्पिटल रोड, कोर्ट चौराहा से दिल्ली गेट नेहरू बाजार होकर अग्रवाल भवन में समाप्त हुई। रैली का मार्गो में अनेक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रेलवे शामिल महिलाएं राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा में असफल रहने की खिलाफत करते सरकार को बदलने के लिए नारेबाजी कर रही थी। महिला मोर्चा की इस रैली में भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला अध्यक्ष डॉ कविता जोशी, महामंत्री रुचिका चौधरी एवं सोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष शीतल गुप्ता, रूपम नलवाया, मीना बंधु, राजकुमारी खटीक, बबीला लॉरेंस, एवं उनके साथ कमला मीणा, प्रेमलता मीणा, भावना चौहान, पिंकी मांडावत, सुषमा जैन एवं अनेक महिला पार्षद उपस्थित थी। इस रेली का हॉस्पिटल दवा बाजार के व्यवसाईयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं उन्हें फ्रूटी पिलाई गई।
ताराचंद जैन के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली भव्य रैली
