उदयपुर। विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रो गौरव वल्लभ ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने पांच सालों के विकास और कार्यों पर चुनाव लड़ रही है तो भाजपा नेता नकारात्मक रूप से प्रचार कर राजस्थान को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा नेता यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने क्या किया बल्कि वे राजस्थान के विकास की प्रगति की आन बान और शान का अपमान कर रहे हैं।
प्रो गौरव ने अपने प्रचार अभियान को जारी रखते हुए रविवार को शहर के वार्ड 69 का दौरा करते हुए जनसंपर्क करने के साथ ही प्रतापनगर में नुक्कड़सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वायदा खिलाफी की अपनी बात नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं। प्रो गौरव ने शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसंह राठौड़, संगठन महामंत्री अरुण टांक, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजयसिंह सहित अन्य समर्थक कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र का दौरा करते हुए घर-घर जनसंपर्क कर चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी दिलाकर पुन: सरकार बनाने की अपील की। रेगर कॉलोनी में प्रचार के दौरान प्रो गौरव वार्डवासी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने खारोल कॉलोनी स्थित हनुमान कच्ची बस्ती में हनुमानजी मंदिर से जनसंपर्क दौरा शुरू कर जनसंपर्क किया।
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
प्रो गौरव ने रविवार को अशोक नगर स्वस्तिक प्लाईवुड के पास रोड नंबर 10 पर कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इसके साथ ही उन्होंने मस्तान बाबा, औड बस्ती में जनसंपर्क किया।
प्रोफेसर गौरव के समर्थन में निकाली वाहन रैली
नगर निगम के पार्षद हिदायत तुल्ला की ओर से उदयपुर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रो गौरव वल्लभ के समर्थन में रविवार को शहर के वार्ड 7,8,9 में वाहन निकाली गई।
पार्षद हिदायत तुल्ला ने बताया कि वाहन रैली सुबह 9 बजे मल्ला तलाई चौराहे से शुरू होकर फारुख आजम कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी, गांधीनगर, ओढ़ बस्ती, सज्जन नगर, 80 फीट, शनि महाराज मन्दिर होते हुए मस्जिद चौक पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू लाल, तरन्नुम बानू, शहजाद भाई, शमीम बानू, राजेन्द्र एवं वार्ड के नागरीक आदि शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी प्रो गौरव वल्लभ के समर्थन में अधिकाधिक मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी दिलाने की अपील की।
