भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि यह समाजहित में भी भूमिका निभाती है: अशोक सैनी

भाजपा एसआईआर कार्य में आठ मंडल और महिला मोर्चा की रही भागीदारी
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से आज विशेष गहन पुनःनिरीक्षण मतदाता सूची हेतु दोनों विधानसभा उदयपुर शहर व उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की प्रातः 9.30 बजे तथा ग्रामीण विधानसभा की 11.30 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा व भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी उपस्थित थे। दोनों अलग-अलग बैठकों में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, पंकज बोराणा व देवीलाल सालवी उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की आत्मा है और यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए फर्जी मतदाताओं को हटाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए यह एक अहम कदम है। इसके लिए बीएलए नियुक्त किए गए हैं जो सरकारी तंत्र के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएं।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं उदयपुर संभाग संयोजक अशोक सैनी ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि 20 वर्षों बाद एसआईआर का यह कदम उठाया गया है जिसे पूरी जिम्मेदारी से करना होगा क्योंकि अगली बार यह कार्य फिर 20 वर्षों बाद होगा। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन लाने वाली पार्टी है जो समाजहित और मानवहित में निरंतर कार्य करती रहती है।
सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक का पूरा एक महीना है और संभवतः 7 दिसंबर तक मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। इस अवधि में यह सुनिश्चित करना है कि एसआईआर प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।
विधायक उदयपुर शहर ताराचंद जैन ने बताया कि अभी तक उदयपुर शहर में 4 लाख 81 हजार 489 मतदाता हैं जो इस प्रक्रिया के बाद बढ़ने वाले हैं वहीं भूत 52 हजार 400 हैं और 8 हजार की संख्या बढ़ने के साथ यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
विधायक उदयपुर ग्रामीण फूलसिंह मीणा ने कहा कि एसआईआर की इस प्रक्रिया में क्षेत्र से किसी भी गलत व्यक्ति का नाम नहीं जुड़े और जो सही मतदाता हैं उनका नाम नई मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे।
विशेष गहन पुनःनिरीक्षण मतदाता सूची हेतु भाजपा शहर जिला में दोनों विधानसभा उदयपुर शहर व उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मॉनिटरिंग जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत और जगदीश शर्मा को सौंपी गई है। साथ ही मंडल स्तर पर मॉनिटरिंग हेतु शहर विधानसभा में दिग्विजय श्रीमाली, मनोहर चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा और सपना कुड़िया तथा ग्रामीण विधानसभा में देवनारायण धाबाई, हजारी जैन, गिरीश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, आशीष कोठारी और भंवरसिंह देवड़ा को नियुक्त किया गया है।
पार्टी के मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ सरकार के बूथ लेवल ऑफिसर और बीएलए-2 के माध्यम से आगामी 4 नवंबर से प्रारंभ होकर 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर आम मतदाताओं से संपर्क करेंगे, आवश्यक जानकारी देंगे और फॉर्म भरवाने में सहयोग करेंगे। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र से किसी भी गलत व्यक्ति का नाम नहीं जुड़े और सही मतदाता सूची में किसी योग्य व्यक्ति का नाम छूटे नहीं।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री, शक्तिकेंद्र संयोजक सहित शहर विधानसभा से पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, रुचिका चौधरी, रणजीत दिगपाल, कन्हैया वैष्णव तथा ग्रामीण विधानसभा से मोहन मीणा, अमृत मेनारिया, महेशपुरी गोस्वामी, सुनील चौधरी, देबारी मंडल से प्रताप सिंह राठौड़ और बडगांव मंडल से मोहन पटेल उपस्थित रहे। दोनों कार्यशालाओं में विशेष गहन पुनःनिरीक्षण मतदाता सूची के बारे में प्रदेश से प्राप्त जानकारी को विस्तृत रूप में जिला महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा ने बैठक के प्रारंभ में साझा किया। शहर विधानसभा कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया तथा धन्यवाद पूर्व उपमहापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने दिया। ग्रामीण विधानसभा कार्यशाला में मंच संचालन पारस सिंघवी और धन्यवाद देवीलाल सालवी ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!