राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भाजपा स्थापना दिवस उत्साह और गर्मजोशी से मनाया, पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उदयपुर शहर जिला द्वारा उत्साह उमंग और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पुनिया मुख्य वक्ता, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा पूर्व महापौर रजनी डांगी जीएस तक रवींद्र श्रीमाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधाओं एवं संस्थापकों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात समेकित स्वर में वंदे मातरम गाया गया तथा बैंड की धुन पर देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंजायमान हो गया।
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता को पुनः अपने पुरातन परम वैभव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता पद की लोलुपता से नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करते हैं।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने पार्टी की स्थापना से अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम 47वां स्थापना दिवस मना रहे हैं और यह 47 वर्षों का सफर जनसंघ से भाजपा तक पार्टी के महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या की जीवंत गाथा है। धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे कई असंभव लगने वाले कार्य भाजपा ने पूर्ण कर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत आधार स्तंभ है।
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और आज पूरा विश्व भारत को उम्मीद की नजर से देख रहा है। यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार संविधान और लोकतंत्र को समर्पित है तथा देश पहले का भाव केवल भाजपा में ही है।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रहित, समाज सेवा एवं भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय श्रीमाली एवं सहसंयोजकों की टीम ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया तथा संचालन महामंत्री पारस सिंघवी ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय श्रीमाली द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा अंत में मिठाई एवं फल वितरण कर सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर शहर जिला पदाधिकारी देवनारायण दवाई करण सिंह शक्तावर जगदीश शर्मा हंस माली शंभू कमेटी सिद्धार्थ शर्मा प्रकाश अग्रवाल हजारी जैन तुषार मेहता अशोक शर्मा सपना कुर्डिया डॉ सीमा चंपावत गोविंद दीक्षित मनोहर चौधरी ओम पारीक कृष्णकांत कुमावत प्रधान प्रतिभा नागदा महिला मोर्चा से प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर सोनी का जैन और महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी और टीम युवा मोर्चा से सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत एसटीएससी मोर्चा द्वारा परिंडा वितरण एवं विभिन्न मोर्चों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!