भाजपा नहीं चाहती थी राम मंदिर बने-तिवारी

उदयपुर। कांग्रेस सांसद एवं राज्य सभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं चाहती थी कि राम मंदिर बने। वह चुनाव लड़ने के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती थी। यह तो भला हो सुप्रीम कोर्ट का जिसके आदेश से मंदिर और मस्जिद दोनों का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए अब मंदिर निर्माण का मुद्दा खत्म हो गया। राज्य सभा सांसद तिवारी ने दावा किया कि अब तक की जानकारी के अनुसार पांचों राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा 0-5 से हार रही है। हार के पीछे कारण भाजपा की वादाखिलाफी, जनता से झूठ बोलना, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता का खत्म होना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि आरएसएस खुद मान रहा है मोदी का चेहरा जिताऊ अकेले के दम पर नहीं रहा। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जो हुआ उससे अलग राजस्थान में नहीं होने जा रहा है। भाजपा कुछ जोड़ नहीं सकी है जबकि कांग्रेस ने बहुत कुछ पाया है। कर्जे तले राजस्थान के दबे होने के भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले किए वादों में से 95 प्रतिशत पूरे किए हैं वैसे ही अब किए जा रहे वादे आगे पूरे कर देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आ रहा भाजपा का एक भी केंद्रीय नेता यह नहीं बोल रहा है कि हम राजस्थान के लिए यह कर दूंगा या किया है।
मोदी की भाषा प्रधानमंत्री वाली नहीं रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राज्य सभा उपनेता तिवारी ने कहा कि उनकी भाषा प्रधानमंत्री वाली नहीं रही है। वे प्रधानमंत्री पद को ठेस पहुंचा रहे हैं। वे मुर्खों का सरदार बोल कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी के लिए क्या शब्द काम ले रहे हैं जिनके पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान न्यौछावर की और उनके नाना जवारलाल नेहरू 14 साल जेल में रहे। तिवारी ने कहा कि राज्यसभा के सेंट्रल हॉल में कोई भाजपा नेता कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कर्मठता, ईमानदारी पर अंगुली नहीं उठाता  अब यहां क्या बोलते हैं वह इनका दोगलापन है। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान राज्य हर क्षेत्र में आगे है तो भाजपा वाले आलोचना किस मुंह से कर सकते हैं। उतराखण्ड में टनल हादसे में फंसे श्रमिकों को वे निकाल नहीं पा रहे हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।
राजस्थान में भाजपा खलनायक के रूप में
राज्य सभा उपनेता तिवारी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा खलनायक के रूप में है। भाजपा वाले राजस्थान के लिए भ्रांतियां फैल रहे हैं जिससे उदयपुर का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के परिणाम स्वरुप देश में आने वाले विदेशी पर्यटक राजस्थान नहीं आएंगे। उन्होंने कहा किवे राजस्थान की बेईज्जती नहीं करे। राजनीति अलग चीज है। दुष्प्रचार से राजस्थान का पर्यटन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं का सम्मान भाजपा शासित राज्यों की महिलाओं से ज्यादा है। कन्हैयालाल हत्याकांड को भाजपा द्वारा राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने पर तिवारी ने कहा कि पहले वे फोटो देखें जिसमें भाजपा नेताओं के साथ आरोपी दिखाई दे रहे हैं।
तिवारी ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के उत्थान एवं उनके चतुर्दिक विकास में सहयोग करने लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश की गहलोत सरकार ने हर विकास खण्ड में नए महाविद्यालयों की स्थापना की, जिससे ग्रामीणांचल के विद्यार्थियों को आसानी से उच्च शिक्षा मिल सके। यही नहीं, प्रदेश सरकार ने 3600 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की स्थापना करके गरीब एवं ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा देने का कार्य किया है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार ने 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने का कार्य किया था।
अब प्रदेश सरकार ने भविष्य में सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में लैपटॉप, टेबलेट आदि देने की गारंटी देकर स्वर्गीय राजीव गाँधी जी के 21वीं सदी के डिजिटल युवा भारत का सपना साकार कर रही है।
तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुये कहा है कि भाजपा का नेता कोई राजस्थान के अतिरिक्त कोई ऐसा प्रदेश बता दें, जहाँ भाजपा की सरकार हो और प्रत्येक निवासी को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का बीमा दिया गया हो। इसके साथ ही साथ ही आपदा राहत बीमा गारंटी योजना के अन्तर्गत गहलोत सरकार द्वारा 15 लाख रुपए तक निःशुल्क बीमा राहत प्रदान किए जाने का वचन दिया गया है।
तिवारी ने कहा है कि राजस्थान की उज्ज्वला लाभार्थी गृहणियां 500 रुपये में सिलेण्डर प्राप्त कर रही हैं, ऐसा राजस्थान एकमात्र प्रदेश है। भविष्य में 500 रुपये की गैस सिलेंडर योजना के तहत राजस्थान के 1.04 करोड परिवारों के लिए सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!