भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस, घर-घर फहराय भाजपा के ध्वज

उदयपुर 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने कहा की भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं एक परिवार है, एक विचार हैं ।
असंख्य कार्यकर्ताओं के सेवा, समर्पण, त्याग व परिश्रम से भाजपा ने 44 वर्षों की यात्रा को पूर्ण करते हुए सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। भाजपा ने अपने सब का साथ सबका विकास के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में चिंता करते हुए अपनी सरकारों की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन को सुलभ बनाया है एवं इन्हीं जल कल्याण के कार्यों से आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी संगठन की नीति के अनुसार आज स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के एवं विचार परिवार के सदस्यों के घरों पर भारतीय जनता पार्टी के ध्वज फहराय और अपने घरों के बाहर नरेंद्र मोदी जी के स्टिकर लगाकर इस बार 400 पार और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, उदयपुर लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, उदयपुर शहर प्रभारी बंशीलाल खटीक, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, जिला महामंत्री मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष वंदना मीणा, राजकुमार चित्तौड़ा, देवीलाल शर्मा, विजयलक्ष्मी कुमावत, जिला मंत्री करण सिंह शक्तावात, दीपक बोल्या, भरत पूर्बिया, सुहासिनी शर्मा अमृत मेनारिया एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, अरविंद दूगड़,मंडल अध्यक्ष हज़ारी जैन महामंत्री जयंत ओझा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव भंडारी पार्षद संतोष मेनारिया, प्रदीप विजयवर्गीय हरीश चावला विष्णु पालीवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!