भाजपा प्रत्याशी ने लिया कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास से जीत का आर्शीवाद

उदयपुर, 3 नवम्बर(ब्यूरो): विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र भरने के दौरान शुक्रवार को बेहद ही दिलचस्प अवसर सामने आया। जब कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास से भाजपा प्रत्याशी फूल सिंह मीणा जीत का आशीर्वाद लेने पहुंच गए।
हुआ यूं कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास उदयपुर ग्रामीण से घोषित पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विवेक कटारा का नामांकन भरवाने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंची थी। उसी दौरान उदयपुर ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी एंव मौजूदा विधायक फूल सिंह मीणा सामने आ गए। आते ही मीणा ने डॉ. गिरिजा व्यास के चरण स्पर्श कर उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा। डॉ. गिरिजा ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष कर खुशी जताई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!