जयपुर में यात्रियों के विमान से टकराया पक्षी

12 मिनट देरी से उतरा शाह का विमान, एयरपोर्ट पर रनवे की जांच की गई
जयपुर।  जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक यात्री विमान के साथ बर्ड हिट की घटना हुई। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का विमान रोक दिया गया। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट पर घटना दोपहर 1रू05 बजे की है। दरअसल इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट 6ई-5235 ने जयपुर से उड़ान भरी ही थी कि तभी विमान के पायलट ने पक्षी टकराने की जानकारी एटीसी को दी। इसके बाद एओसीसी ने तुरंत फील्ड स्टाफ को रनवे निरीक्षण के निर्देश दिए। ऐसे में करीब 10 मिनट तक ‘फॉलो मी’ वाहन ने रनवे का निरीक्षण किया। इसी दौरान अहमदाबाद से अमित शाह का विमान आ गया, लेकिन रनवे निरीक्षण के चलते शाह के विमान को जयपुर के आसमान में एक चक्कर लगवाया गया। हालांकि करीब 12 मिनट बाद शाह के विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!