पिकअप से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा 
उदयपुर। जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में पिकअप से टकराने के बाद एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह दुर्घटना में बाइक से उछला तथा सिर के बल सड़क पर गिर गया था। जिससे लगी गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई।
हादसा बीती रात रेलवाड़ा कुड़ी स्थित बांसी मुख्य रोड का बताया जा रहा है। जहां पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया था। हादसे में  युवक बाइक से दूर उछलकर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट लगने से घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत लसाड़िया सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लकुकालेवा के रोन फला निवासी 35 वर्षीय खेमराज मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। गुरुवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!