दयानंद जी की द्विजन्म शताब्दी एवं बोध रात्रि के उपलक्ष में बाइक रैली

उदयपुर। महर्षि दयानंद जी की द्विजन्म शताब्दी के अवसर पर अनेक कार्यक्रम किया जा रहे हैं  उन्हीं के अन्तर्गत दिल्ली से टंकारा तक की यह रैली आयोजित है । रैली में 200 आर्यवीर भाग ले रहे हैं। जिसका शुभारंभ  लोक कल्याण की भावना से दिल्ली से एमडीएच  के अध्यक्ष राजीव गुलाटी के द्वारा दिनांक 5 मार्च को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह बाइक रैली उदयपुर में दिनांक 6 मार्च को प्रातः काल 11:00 बजे प्रवेश करेगी। रैली का नेतृत्व आर्यवीर दल के प्रांत प्रमुख श्री जितेंद्र भाटिया एवं राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के यशस्वी मंत्री आचार्य जीव वर्धन शास्त्री करेंगे।
आर्य वीरों का स्वागत नवलखा महल द्वारा, इसकी यूथ विंग NMCC YOUTH द्वारा प्रतापमहर्षि नगर पर किया जाएगा। और वहां से यह रैली एम बी कॉलेज होती हुई अशोकनगर मेन रोड, कलेक्टर ऑफिस के सामने से होती हुई दिल्ली गेट और बापू बाजार होते हुए गुलाब बाग के अंदर स्थित नवलखा महल में समाप्त होगी। जहां आर्य वीरो का स्वागत  श्रीमद दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास के न्यासी करेंगे। नवलखा महल दर्शन के अतिरिक्त महर्षि दयानंद जी को श्रद्धांजलि आर्यवीर प्रदान करेंगे। भोजनोपरांत यह यात्रा अपने गंतव्य टंकारा की ओर प्रस्थान करते हुए दर्शन योग महाविद्यालय और वानप्रस्थ आश्रम रोजड के लिए प्रस्थान करेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!