चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशाल शोभायात्रा एवं धर्मसभा की तैयारियां जारी
उदयपुर, 1 मार्च। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 9 अप्रैल को भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में होने वाली शोभायात्रा, कलश यात्रा एवं धर्मसभा के तैयारियों के लिए शनिवार को सर्व समाज की वृहद बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि हिरण मंगरी सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय के सभागार में। शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, समितियों के कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल होंगे।
त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप पर चर्चा की जाएगी। साथ ही नगर स्तर और प्रत्येक गांव स्तर तक आयोजन की तैयारियों के निमित्त बैठकों की योजना बनायीं जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नववर्ष 9 अप्रैल को धर्मसभा में महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज एवं श्रद्धेय पण्डित प्रदीप मिश्रा (सीहोर) का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
