तेरापंथ महिला मंडल का द्वि वार्षिक अधिवेशन संपन्न

सीमा पोरवाल ने सीमा बाबेल को सौंपी 2025 तक महिला मंडल की बागडोर

उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ भवन अणुव्रत चौक में संपन्न हुआ प्रेरणा गीत से शुरू हुए वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सहावर्ती मुनि संबोध कुमार मेंधांश ने कहा- बेहतरीन नेतृत्व वही है जो आने वाले कल को आज ही डिजाइन करें। जो लोग सवाल उठाते हैं वह संस्था का कद कभी ऊंचा नहीं उठा सकते।
महिला मंडल का मंच सेल्फ ग्रोथ के साथ सोशल ग्रोथ का बेस है। यहां आकर कुछ ऐसा कर जाए कि पद से उतरने के बाद भी संस्था आपको किसी न किसी पद पर बनाए रखना चाहे। जो कल हुआ है उसमें एक लाइन आगे खींचे और नए सदस्यों को जोड़ें तो हमने सार्थक नेतृत्व दिया है।
एक और सीमा पोरवाल है जिन्होंने 2 वर्ष तक मंडल को खूबसूरत नेतृत्व दिया दूसरी ओर सीमा बाबेल है जिन्हें 2025 तक मंडल की बागडोर सौंपी गई है।दोनों के प्रति अंतःकरण की शुभकामनाएं।
इस मौके पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन  खोखावत ,मंत्री विनोद कच्छारा मेवाड़ समन्वय समिति संयोजक एस पी मेहता , तेयुप अध्यक्ष विक्रम पगारिया निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय बडाला टीपीएफ अध्यक्ष अरुण कोठारी ने निवर्तमान कार्यकारिणी की सराहना करते हुए नव मनोनीत अध्यक्ष के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम में अध्यक्षा सीमा पोरवाल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु के आशीर्वाद चरित्र आत्माओं के स्नेह व टीमवर्क को देते हुए सभी से ज्ञात अज्ञात हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की।
मंत्री दीपिका मारु ने मंत्री प्रतिवेदन ,आभार ज्ञापन व मंच संचालन करते हुए 2 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।  आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष मंजू मेहता, कन्या मंडल प्रभारी प्रियल बोहरा ने कन्या मंडल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  श्रीमती नीतू पोरवाल ने भावपूर्ण विचारों की अभिव्यक्ति दी तो पोरवाल परिवार की ओर से सीमा पोरवाल का उपरणे व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भावना सेवा, मार्ग सेवा ,तत्वज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर क्रमशः संप्रति दुगड़ ,प्रियल बोहरा के साथ श्री उत्सव में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोमल गांधी व साक्षी हिरण का भी अभिनंदन किया गया।

सीमा बाबेल बनी 22वीं अध्यक्षा, रिद्धी कन्या मंडल संयोजिका, निष्ठा सह-संयोजिका मनोनीत …

वार्षिक अधिवेशन के अंतिम चरण में चुनाव अधिकारी श्रीमती कंचन सोनी ने तेरापंथ महिला मंडल के 22वें अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सीमा बाबेल  की सर्वसम्मति से घोषणा की। वहीं तेरापंथ कन्या मंडल संयोजिका के तौर पर रिद्धी गुंदेचा को  व निष्ठा पोरवाल को सह-संयोजिका पद पर मनोनीत किया गया।
नव मनोनीत अध्यक्ष सीमा बाबेल ने मंडल को विश्वास जताने के लिए आभार ज्ञापित करते हुए सभी के साथ के कार्यकाल को और ऊंचाई देने का भरोसा जताया |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!