भूमिका सोनी बनी मिसेज़ करवा चौथ क्वीन 2025

– अनुकृति ग्रुप की ओर से मिसेज़ करवा चौथ क्वीन 2025 का भव्य आयोजन
– अनुकृति ग्रुप का आयोजन, पारंपरिक परिधानों में दिखी संस्कृति की झलक

उदयपुर, 10 अक्टूबर। अनुकृति ग्रुप द्वारा सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण हेतु मिसेज़ करवा चौथ क्वीन 2025 का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अनिता माहेश्वरी एवं मंदाकिनी धाबाई ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दना शर्मा, सुशीला गुप्ता व सुनीता भण्डारी ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और पारंपरिक गरिमा का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भूमिका सोनी बनी मिसेज करवा चौथ क्वीन, भारती ङ्क्षसह व प्रीति टांक फस्र्ट रनर अप रहीं, सेकंड रनर अप ज्योति मेवाड़ा रहीं। अतिथियों ने कहा कि आज की नारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं है। वह मंच पर भी अपनी संस्कृति को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकती है। यही भावना इस आयोजन के पीछे रही है।  मंच संचालन भंवना नाहटा ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों की झलक, आकर्षक कैटवॉक और मनभावन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप शॉल एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। अनुकृति ग्रुप की यह पहल महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और भारतीय त्योहारों से भावनात्मक रूप से जुडऩे का एक सुंदर मंच प्रदान करती है। इस दौरान अनुकृति ग्रुप की सभी सदस्याएं मौजूद रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!