उदयपुर, 24 फरवरी। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद् मध्यप्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 को महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान एकलिंग जी के भव्य मंदिर, गौशाला एवं गुरुकुल का भूमि पूजन कार्यक्रम में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज उदयपुर शहर सहित संभाग के समाजजन अधिक संख्या में भाग लेंगे।
त्रिमेस उदयपुर के अध्यक्ष पवन अमरावत के अनुसार अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की अति महत्वपूर्ण बैठक महाकाल की नगरी उज्जैन में दिनांक 25 फरवरी 2026 सायं 5 बजे रखी गई है। इसमें समाज के लिए कई विषयों पर गहन चिंतन मनन होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिकी का गठन एवं विधान पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 26 फरवरी 2026 को सभी, समाजजन कुलदेवता भगवान एकलिंगजी के मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता निभायेंगे। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के मुख्यमुत्री श्रीमान् डॉ. मोहन यादव तथा श्रीजी हुजुर महाराणा डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा।
भगवान एकलिंग जी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम गुरूवार को
