भीलवाड़ा : स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में मजबूती के लियॆ पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी जिला कांग्रेस- प्रशान्त बैरवा

त्रिपाठी के अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष सदैव यादगार रहेंगे – रामलाल जाट
भीलवाड़ा 9 जुलाई। पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती प्रदान करने के जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। पीसीसी महासचिव ,पूर्व विधायक एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी प्रशान्त बैरवा ने यह विचार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुऐ कहे। बैरवा आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं जिला कांग्रेस की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे।
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के कार्यकाल के 2 वर्ष सदैव यादगार रहेंगे यह विचार जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व मन्त्री रामलाल जाट ने बोलते हुऐ कहे। कार्यक्रम में अतिथि पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास , अनिल डांगी ,विधानसभा प्रत्याशी भीलवाड़ा ओम नाराणीवाल , शाहपुरा नरेन्द्र रेगर ,एडवोकेट सुरेश श्रीमाली रहे। चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी भीलवाड़ा कैलाश झालीवाल , आसींद नरेन्द्र सिंह, शाहपुरा कामिनी गुर्जर ,जहाजपुर मुरली गुर्जर , माण्डलगढ़ सुनील लारा उपस्थित पूर्व सभापति मधु जाजू , मंजू पोखरना , कैलाश सेन ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण , सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी , पीसीसी सदस्य याकूब मो. ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा पदाधिकारियों को प्रदान किये गये। जिले भर से आये कांग्रेस जनों ने त्रिपाठी का साफे पहनाकर ,माल्यार्पण कर एवं गदा , गुलदस्ते एवं शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। बैठक में नाथूलाल डीडवानिया , दुर्गेश शर्मा , जी पी खटीक ,महेश सोनी ,अविचल व्यास , श्यामलाल पुरोहित , एडवोकेट ईश्वर खोईवाल , ओम तेली , रामेश्वर जाट , पंकज पंचोली ,राजकुमार माली ,भैरूलाल बैरवा , ऊँकार माली , रफीक शेख ,अंकित तिवारी , रामफूल धाकड़ ,सुमित्रा व्यास , मेवाराम खोईवाल ,अर्चना दुबे ,कलीम काजी , शिक्षक प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी शफी मोहम्मद मंसूरी ,गुडविन मसीह ,रफीक शेख ,सुरेश व्यास ,अब्दुल सलाम ,अली मंसूरी , विनोद पुरोहित ,अविनाश शर्मा , राकेश लौहार ,प्रियेश यादव ,पार्षद राधेश्याम भडाना , प्रकाश ओझा , उस्मान पठान , अनवर अंसारी ,मीज़ान गंगापुर ,अनिता शक्तावत , ममता जीनगर ,योगिता सुराणा , ममता शर्मा , दीपमाला लोट , रोशनलाल महात्मा ,विनोद धोबी ,रेखा भट्ट ,जी एस दायमा ,पीरू बक्ष , कुन्दन शर्मा , शिवराज सुराणा ,धर्माराम रेबारी , आसींद ब्लॉक अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर , संदीप टेलर , शांतिलाल धोलपूरिया , अकरम अली ,शम्भू लाल गुर्जर , गोवर्धन बलाई ,गोपाल बांगड़ ,अली मंसूरी ,मो. हारून , मुकेश खोईवाल ,एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामदयाल बलाई आनन्द तिवाड़ी ,ज्ञानमल खटीक , नन्द दास वैष्णव मनीष नायक ढिकोला, इमामु द्दिन ,बशीर मो. शौकत अली ,मकसूद चौहान , नफीस मुल्तानी ,सहित जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र जैन ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!