भीलवाड़ा : जोधडास हाई लेवल ब्रिज कार्य को पूर्ण करने हेतु भूमि अवाप्ति की स्वीकृति जारी

भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी द्वारा बजट सत्र के दौरान जोधडास हाई लेवल ब्रिज का सदन में मामला रखा था, पटल पर उन्होंने कहा था कि हाई लेवल ब्रिज चढ़ने के लिए बना दिया गया है, लेकिन उतरने के लिए कोई रास्ता नहीं है, जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में 34 करोड़ रूपए की लागत से यह ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था, लेकिन नीचे उतरने का रास्ता नहीं होने से इस ब्रिज का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उक्त प्रस्ताव के जवाब में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा ब्रिज हेतु शीघ्र-अतिशीघ्र भूमि अवाप्ति कर ब्रिज से नीचे उतरने हेतु सड़क व ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए भीलवाड़ा आने की बात कही।

विधायक कोठारी के प्रयास से राज्य सरकार द्वारा ब्रिज से नीचे उतरने हेतु भूमि अवाप्ति के लिए स्वीकृति प्रदान की गई, ब्रिज के क्षेत्राधिकार आने वाली भूमि को नगर विकास न्यास द्वारा अवाप्ति कर इसके रास्ते का निर्माण शुरू करवाया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!